Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI
इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - अगस्त 29, 2023 3:23 अपराह्न
7- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में काफी रिकॉर्ड हासिल किए हैं। 2010 में भारत में एशिया कप की ट्रॉफी को 15 साल के लंबे अंतराल के बाद उनकी कप्तानी में ही हासिल किया था। विकेटकीपिंग की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी कुमार संगकारा के साथ एशिया कप के सबसे सफल विकेटकीपर हैं।
बल्लेबाजी की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने 16 पारियों में तीन अर्धशतक पर एक शतक की बदौलत 648 रन बनाए हैं। 2008 एशिया कप में महेंद्र सिंह धोनी ने पांच पारियों में 109 के अवसर से 327 रन बनाए थे। यह उनका पहला एशिया कप का सीजन था।
भारत ने 2010 में पांचवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया और इसमें धोनी ने चार मुकाबलों में एक अर्धशतक की बदौलत 173 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने 71 गेंद में 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।