Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI - 11 का पृष्ठ 8 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

8- इरफान पठान

Irfan Pathan. (Photo via Getty Images)
Irfan Pathan. (Photo via Getty Images)

इरफान पठान एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत की ओर से एशिया कप के 12 मुकाबलों में 22 विकेट हासिल किए हैं। 2004 सत्र में भारत रनरअप रहा था और इसमें पठान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

इरफान पठान ने 2004 सीजन के 6 मुकाबले में 14 विकेट हासिल किए थे और वो उस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा उन्होंने और भी कई मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

2004 में भारत फाइनल में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी क्योंकि लीग मुकाबले में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारत में अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 50 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में इरफान पठान ने चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे।

Previous
Page 8 / 11
Next

close whatsapp