Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI - 11 का पृष्ठ 9 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

9- वसीम अकरम

Wasim Akram
Wasim Akram. (Photo by Bob Thomas/Getty Images)

वसीम अकरम को दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में गिना जाता है। 2003 तक वसीम अकरम ने पाकिस्तान की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एशिया कप में वसीम अकरम ने कुल 12 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 16 विकेट हासिल किए। 1995 एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन वसीम अकरम ने गेंदबाजी से सभी का दिल जीता था। उस सीजन में उन्होंने तीन मुकाबले में चार विकेट हासिल किए थे।

साल 2000 में पाकिस्तान ने पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी को बांग्लादेश में जीता था जिसमें भी वसीम अकरम ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन मुकाबले में चार विकेट अपने नाम किए थे।

Previous
Page 9 / 11
Next

close whatsapp