Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

1- गौतम गंभीर बनाम कामरान अकमल 2010 में

Gautam Gambhir And Kamran Akmal (Pic Source-Twitter)
Gautam Gambhir And Kamran Akmal (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2010 में भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार मैच खेला गया था। हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच भिड़ंत से पहले इस मैच में गौतम गंभीर और कामरान अकमल के बीच भी काफी बहस हुई थी।

मैच का 34वां ओवर सईद अजमल फेंक रहे थे। उन्होंने एक बेहतरीन गेंद फेंकी जिस पर तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने Caught Behind की अपील की। हालांकि ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गंभीर को अकमल की कोई बात अच्छी नहीं लगी और उसके बाद दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिली।

यह बहस इतनी बढ़ गई कि उस समय के भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को और अंपायर को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। हालांकि भारत ने इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया।

 

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp