Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

2- शोएब अख्तर बनाम हरभजन सिंह 2010 में

Harbhajan Singh Asia Cup
Harbhajan Singh Asia Cup. (Photo Source: LAKRUWAN WANNIARACHCH/AFP via Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद शोएब अख्तर द्वारा ही फेंकी गई है।

एशिया कप 2010 में भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतरीन मैच खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 267 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। इस मुकाबले में गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। भारतीय पारी के 49वें ओवर में हरभजन सिंह शोएब अख्तर का सामना कर रहे थे। शोएब अख्तर ने आखिरी 2 गेंदे बाउंसर फेंकी जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई।

आखिर में भारत को हरभजन सिंह ने छक्का जड़कर मैच जिताया और उसके बाद उनका उत्साह देखने लायक था। भारत ने इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp