Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

3- आसिफ अली बनाम फरीद अहमद 2022 में

Asia Cup 2022 (Pic Source-Twitter)
Asia Cup 2022 (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच काफी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और एक समय ऐसा लगा कि टीम इस मैच को हार जाएगी। इस मुकाबले में नसीम शाह ने 2 छक्के जड़े और पाकिस्तान को जीत दिलाई। इस मैच में आसिफ अली और फरीद अहमद के बीच में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। आसिफ अली का विकेट अपने नाम करने के बाद फरीद अहमद गुस्से से पाकिस्तानी बल्लेबाज की ओर जाने लगे और उन्होंने कुछ अपशब्द कह दिए।

यह बात आसिफ अली को अच्छी नहीं लगी और दोनों खिलाड़ियों के बीच शब्दों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। आखिर में पाकिस्तान ने इस मैच को 1 विकेट से अपने नाम किया।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp