Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: पांच बार जब इस टूर्नामेंट में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सभी छह एशियाई टीमें जो इसमें भाग लेने वाली है वो इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

4- असगर अफगान बनाम हसन अली 2018 में

Asia Cup 2018 (Pic Source-Twitter)
Asia Cup 2018 (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2018 में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान हसन अली की भिड़ंत अफगानिस्तान के कप्तान असगर अली से भी हुई थी। 3 विकेट जल्द गिरने के बाद असगर अफगान बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने हशमतुल्लाह शहीदी के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से खेला।

हालांकि मुकाबले के 33वें ओवर के दौरान हसन अली ने हशमतुल्लाह शहीदी की तरफ गुस्से से गेंद फेंकी जिस पर असगर अफगान ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को काफी गुस्से में घूरा। इस घटना के 4 ओवर बाद 1 रन लेते समय असगर अफगान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के कंधे से जानबूझकर लड़ गए।

असगर अफगान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नियम तोड़ने की वजह से 15% मैच फीस का जुर्माना भरना पड़ा। हसन अली पर भी जुर्माना लगाया गया।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp