Virat Kohli के Cutout के साथ एक फैन ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख इमोशनल हो जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

Virat Kohli के Cutout के साथ एक फैन ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख इमोशनल हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन विराट कोहली के कटआउट के पैर छूते हुए नजर आया।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। आज क्रिकेट को पूरी दुनिया फॉलो करती है, जिसका एक कारण विराट कोहली भी है। विराट कोहली दुनिया के किसी भी कोने में खेलें फैंस उनका एक दीदार पाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं।

खेल के प्रति विराट कोहली का जुनून हर किसी को उनका दीवाना बना देता है। युवा लड़के विराट कोहली से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना करियर चुनते हैं। विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनके लिए अपना प्यार दिखाते हुए नजर आ रहा है।

फैन ने छूए Virat Kohli के कटआउट के पैर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन विराट कोहली (Virat Kohli) के कटआउट के पैर छूते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर फैंस इस वायरल वीडियो पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, मानो या ना मानो विराट हमारा हीरो है। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, दुनिया के लिए प्रेरणा।

यहां देखें वो वीडियो-

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस लिया था। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से भी विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते नाम वापस लिया था। विराट कोहली के जिगरी दोस्त एबी डिविलियर्स ने हाल ही में खुलासा किया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

जिसके चलते विराट कोहली (Virat Kohli) परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसी खबरें चल रही है कि विराट कोहली बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।

close whatsapp