क्रिस गेल की भारी डिमांड थी IPL मेगा ऑक्शन में - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिस गेल की भारी डिमांड थी IPL मेगा ऑक्शन में

2 IPL फ्रेंचाइजी चाहती थी गेल का नाम ऑक्शन में शामिल हो।

Chris Gayle and Yuzvendra Chahal
Chris Gayle and Yuzvendra Chahal. (Photo Source: Twitter)

जब भी आप क्रिस गेल का नाम सुनते हैं, तो आपके दिमाग में लंबे-लंबे छक्कों की तस्वीरें जरूर आती होगी। अब ये लंबे-लंबे छक्के आप IPL में नहीं देख पाएंगे, क्योकिं गेल ने अपना ऑक्शन की सूची में इस बार शामिल नहीं किया है। लेकिन अब इस धाकड़ खिलाड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसे पढ़ एक बार के लिए आप भी हैरान और परेशान हो जाएंगे। वहीं ये खबर तब सामने आई है, जब कुल 590 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है जो निलामी में शामिल होंगे।

क्रिस गेल को खरीदना चाहती थी कुछ IPL फ्रेंचाइजी

IPL के सभी फैन्स को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी पसंद है, साथ ही इस लीग में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। जिसके चलते कुछ धाकड़ बल्लेबाजों पर टीमें कई करोड़ रूपए तक खर्च कर देती है, उसमें से एक नाम क्रिस गेल का भी है, जो अलग-अलग टीमों से ये लीग खेल चुके हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड भी हैं। लेकिन इस बार ऑक्शन में गेल का नाम नहीं है और इसने फैन्स को काफी निराश किया है।

*2 IPL फ्रेंचाइजी चाहती थी गेल का नाम ऑक्शन में शामिल हो।
*हाल ही में आई 590 खिलाड़ियों की सूची के बाद इसे लेकर हुआ खुलासा।
*Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार ये खबर आई है सामने।
*पिछले साल गेल ने पंजाब की तरफ से खेला था IPL।

गेल काफी समय से चल रहे हैं फेल

एक समय ऐसा था जब गेंदबाजों में क्रिस गेल के नाम का खौफ था, हर कोई उनको गेंदबादी करने डरता था। लेकिन अब तस्वीर कुछ और है, पूरी तस्वीर पलट चुकी है। IPL के कुछ सीजन से गेल फेल हो रहे हैं और अपना नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही वो 2021 का दूसरा फेज बीच में ही छोड़ कर चले गए थे। लेकिन दूसरी ओर गेल अभी भी दुनियाभर की लीग खेल रहे हैं।

close whatsapp