अथिया शेट्टी और केएल राहुल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को रंगने के लिए दोनों के प्यार का रंग ही काफी है
केएल राहुल इस आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
अद्यतन - Mar 30, 2022 3:53 pm

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल अपनी शानदार क्रिकेट के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। स्टार बल्लेबाज इस वक्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। अक्सर राहुल और अथिया एक दूसरे के साथ खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरता है।
इस बीच हाल ही में केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अथिया शेट्टी के साथ अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ नजर आ रही हैं, यह एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है। दरअसल अहान और तानिया एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और दोनो केएल राहुल के काफी अच्छे दोस्त हैं। जिस वजह से राहुल ने भी तस्वीर साझा करते हुए तानिया को बर्थ डे विश किया।
यहां देखिए केएल राहुल का वो इंस्टाग्राम स्टोरी
![]()
लंबे समय तक अपने रिश्ते को सभी से छुपाने के बाद, राहुल और अथिया ने अहान की पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तड़प’ की सह-कलाकार तारा सुतारिया के साथ फिल्म स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से काबुल किया। कथित तौर पर राहुल और अथिया की पहली मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
आईपीएल में लखनऊ टीम का नेतृत्व कर रहे हैं केएल राहुल
केएल राहुल के क्रिकेट करियर की बात करें तो दाएं हाथ का बल्लेबाज इस वक्त आईपीएल 2022 में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस आईपीएल सीजन में उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हे अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था।
आईपीएल में उनके आंकड़े की बात करें तो इस लीग में वो अब तक 95 मैच खेल चुके हैं। खेले गए मुकाबलों में वो 46.76 की औसत और 136.32 की स्ट्राइक रेट से 3273 रन बना चुके हैं। इस लीग में उनके नाम 27 अर्धशतक और 2 शतक ही दर्ज हैं।