अथिया के पिता सुनील शेट्टी के सामने राहुल की गजब बेइज्जती
राजस्थान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे केएल राहुल।
अद्यतन - Apr 11, 2022 3:26 pm

स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल औ अथिया शेट्टी के बीच प्यार परवान पर है, जहां इस कपल के बीच की प्यार की कहानी सभी के सामने आ चुकी है। कई मौकों पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाथों में हाथ डाले देखे जा चुके हैं, वहीं सोशल मीडिया तो दोनों की तस्वीरों से भरा हुआ है। दूसरी ओर इस बार राहुल IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं और अथिया हर एक मैच में केएल राहुल को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंच रही हैं, कल राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी के सामने राहुल खाता नहीं खोल पाए
लखनऊ सुपर जायंट्स के अभी तक के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है, साथ ही इस नई टीम में युवा के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी हैं जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन कल रात हुए मैच में केएल राहुल की सेना राजस्थान के आगे ढेर हो गई, वहीं कप्तान राहुल जिस तरह आउट हुए उसने काफी सुर्खियां बटोरी। इस दौरान मैदान पर उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ मौजूद थी और टीम को सपोर्ट कर रही थी।
*राजस्थान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे केएल राहुल।
*केएल राहुल के आउट होते ही काफी निराश हो गई अथिया शेट्टी।
*वहीं अथिया के पिता यानी सुनील शेट्टी के चेहरे पर छा गई मायूसी।
*सुनील शेट्टी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पहन रखी थी जर्सी।
मुकाबले को देखती हुई अथिया शेट्टी
LSG fans always look excited
Watch IPL Live stream from hotstar for free #LSGvsRR #RRvsLSG #RRvLSG #IPL2022 #samson https://t.co/nuByrwUdZw pic.twitter.com/hbCEgREuBV— Info Chachaji (@ChachajiInfo) April 10, 2022
कुछ इस तरह आउट हुए केएल राहुल
https://twitter.com/TeezBullet/status/1513424302724763654?s=20&t=v764MbwJILkZQ5rV8uh9Aw
राजस्थान की टीम को मिली जीत
वहीं कल के मैच में राजस्थान ने जीत की कहानी लिखी और LSG को हार का सामना करना पड़ा, जहां राजस्थान की तरफ से हेटमायर, चहल और कुलदीप सेन ने कमाल किया। तो केएल राहुल की टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए, जिसके बाद संजू की टीम जीत गई।