पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने रोहित शर्मा की टी-20 कप्तानी पर उठाए सवाल कहा
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी।
अद्यतन - Nov 14, 2022 7:06 pm

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को पिछले 3 महीनों में 2 बड़े टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है। इस साल सितंबर में हुए एशिया कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। साथ ही सुपर 4 में उसे पाकिस्तान और श्रीलंका ने हराया।
तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुए टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार मिली थी। इन दोनों ही टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला ना सिर्फ शांत रहा बल्कि अब उनकी कप्तानी पर भी सवाल पैदा कर दिए हैं?
इस खिलाड़ी ने रोहित पर उठाए सवाल
और इसी बात को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, रोहित शर्मा 35 साल के हो चुके हैं और अब यह सही समय है कप्तानी बदलने का।
बता दें कि अतुल ने T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को बैक किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह दोनों ही T20 क्रिकेट को नए युग में ले जा सकते हैं
अतुल वासन ने रोहित की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में अतुल वासन ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अतुल ने कहा, हां मुझे लगता है रोहित शर्मा की T20 कप्तानी खत्म हो चुकी है। आप हमेशा दो टी-20 वर्ल्ड कप के बीच योजना बनाते हैं और मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट कप्तान के तौर पर उन्हें रिटेन किया जाएगा।
इसके अलावा अतुल कहा कि, आपको इस तरह के निवेश से कोई रिटर्न नहीं मिलेगा। आपके सामने दो विकल्प हैं हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत। इसके अलावा टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को लेकर अतुल ने कहा ने कहा कि मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि हमारे साथ क्या हुआ। मुझे लगा भारत ने जैसे एडिलेड में बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड ने शारजाह में
इसके अलावा अतुल ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि, हम दो तरह के क्रिकेटर देखते हैं। रोहित के साथ कुछ तो होना चाहिए था। आप गलती से कुछ भी नहीं ढूंढ सकते। मुझे लगता है कि आप कप्तानी को दोष नहीं दे सकते। आखिरकार मैदान पर सभी फैसले टीम मैनेजमेंट ले रहा था, रोहित शर्मा ने एक भी कॉल मैदान पर नहीं की, उन्होंने सिर्फ यह तय किया कि मैदान पर कहाँ छिपना हैं।