CSK बनाम GT: हर डॉट गेंद पर BCCI 500 पेड़ लगाएगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK बनाम GT: हर डॉट गेंद पर BCCI 500 पेड़ लगाएगा

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

CSK vs GT (Pic Source-Twitter)
CSK vs GT (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला क्वालीफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुरू हो चुका है। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नई जिम्मेदारी उठाई है।

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी जितनी भी डॉट गेंदें फेंकेंगे प्रत्येक डॉट गेंद पर BCCI 500 पेड़ लगाएगा। इसी वजह से आप देख सकते हैं कि जब भी कोई गेंदबाज डॉट गेंद फेंक रहा है तब स्पेशल ग्राफिक की वजह से उसमें पेड़ नजर आ रहा है। यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बहुत ही अच्छी पहल है।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने क्वालीफाई किया था। इन चारों ही टीमों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस समय क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जा रहा है। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेंगे वो सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएंगे वहीं दूसरी टीम को क्वालीफायर 2 में एक मौका और मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बनाए 172 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने एक छोर को संभाला और काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

ऋतुराज के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने 34 गेंदों में चार चौकों की मदद से 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 17 रन का योगदान दिया जबकि अंबाती रायडू ने 9 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 173 रनों की जरूरत है।

close whatsapp