लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2022 में मात देते हुए इस सीजन में दर्ज की अपनी तीसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2022 में मात देते हुए इस सीजन में दर्ज की अपनी तीसरी जीत

रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Quinton de Kock. (Photo Source: IPL/BCCI)
Quinton de Kock. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 15वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें LSG की टीम ने शानदार तरीके से इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। जिसके बाद LSG की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 52 गेंदों में 80 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

पृथ्वी शॉ ने दी टीम को तेज शुरुआत कप्तान पंत और सरफराज ने पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत देने का काम किया। दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 52 रनों पर पहुंचा दिया था। जिसके बाद पृथ्वी शॉ इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ 34 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

67 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम की रन गति में अचानक से एक धीमापन देखने को मिला जिसमें वॉर्नर भी 4 और उसके बाद रोवमन पॉवेल 3 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर पारी के आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाने में सफल रही। LSG की तरफ से इस मैच में 2 विकेट रवि बिश्नोई और 1 विकेट कृष्णप्पा गौतम ने हासिल किया।

क्विंटन डी कॉक की एकतरफा पारी से LSG को मिली आसान जीत

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की टीम को कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत देने का काम किया। जिसमें दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में 48 रन जोड़ दिए। वहीं इसके बाद LSG की टीम को 73 के स्कोर पर पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एविन लुईस भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रनों के निजी स्कोर पर ललित यादव का शिकार बन गए।

यहां से क्विंटन डी कॉक ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब लेकर जाने का काम किया। जिसमें डी कॉक के बल्ले से 52 गेंदों में 80 रनों की पारी देखने को मिली। जिस समय वह आउट हुए LSG की जीत लगभग तय हो चुकी थी और टीम ने उसके बाद इस स्कोर को 19.4 ओवरों में हासिल करते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

यहां पर देखिए LSG की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp