Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 05 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)
SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

1) IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को हराया, लगातार दूसरे मैच में ऑलआउट हुई रोहित शर्मा की टीम

श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हरा दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में जीत हासिल करके श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्पिनर जेफरी वैंडर्से के आगे टिक नहीं सकी और 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके। कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट चटकाए। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई थी।

2) Jeffrey Vandersay ने दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस, POTM अवार्ड किया अपने नाम

आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर Jeffrey Vandersay ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके। Jeffrey Vandersay की फिरकी के आगे भारत के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली। Jeffrey Vandersay की इसी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

3) Who is Jeffrey Vandersay…? जिसने विराट कोहली-रोहित शर्मा को नचाया अपनी स्पिन की धुन पर

श्रीलंकाई स्पिनर गेंदबाज जेफरी वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) की बात करें तो 34 साल के हैं, उन्होंने जुलाई 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वेंडरसे ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में कमाल का प्रदर्शन किया था। वह लसिथ मलिंगा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम से जुड़े थे, उन्होंने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया था। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जेफरी वेंडरसे ने रोहित शर्मा (64), शुभमन गिल (35), विराट कोहली (14), शिवम दुबे (0), श्रेयस अय्यर (7) और केएल राहुल (0) का विकेट चटकाया।

4) SL vs IND: फिर से उजागर हुई Virat Kohli की पुरानी कमजोरी, लगातार दो मैचों में एक ही तरह से हुए आउट

दूसरे वनडे में भारत की पारी का 20वां ओवर जेफरी वेंडरसे ने डाला। ओवर की पहली तीन गेंदों का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) ने किया और वह कोई रन बना पाने में नाकामयाब रहे थे। फिर चौथी गेंद पर वेंडरसे ने कोहली को LBW आउट कर दिया। गेंद धीमी थी, विराट कोहली ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद को मिस कर गए। श्रीलंकाई टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। विराट कोहली 19 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रनों की पारी खेल पाए। बता दें, विराट पिछले दो मैचों में लगातार एक ही तरीके से आउट हुए हैं। पहले वनडे में वह बैकफुट पर LBW और दूसरे वनडे में फ्रंटफुट पर LBW आउट हुए हैं।

5) SL vs IND: पावरप्ले में सिराज की गेंदबाजी का है जलवा, वनडे में बना दिया यह शानदार रिकॉर्ड

दूसरे वनडे मैच के बीच मोहम्मद सिराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिराज वनडे फॉर्मेट में 2023 से अब तक पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद सिराज ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका को पवेलियन भेजा था, यह 2023 से वनडे फॉर्मेट में सिराज का 25वां विकेट है। लिस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशन मदुशंका 22 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर 17 विकेट के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को जेनसेन है।

6) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड का ऐलान, Zak Crawley और Dillion Pennington हुए बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की कमान संभालते दिखेंगे। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली और तेज गेंदबाज डिलन पेनिंगटन चोटिल रहने के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। जैक क्रॉली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान दाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। क्रॉली चोट से उबर नहीं पाए हैं, और आगामी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

7) SL vs IND 2024: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने किया बीहू डांस, वीडियो हुई वायरल

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में सदीरा समरविक्रमा का कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर बीहू डांस करने लगे। कोहली की यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इसको रियान पराग से जोड़कर देखने लगे, जो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और डगआउट में बैठे थे। बता दें कि बीहू डांस असम का पारंपरिक नृत्य है, और पराग असम के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

8) बीच मैच में Washington Sundar को मारने दौड़ पड़े कप्तान Rohit, फिर दी स्पिनर को जमकर गालियां

जब भी टीम इंडिया का कोई भी मैच होता है, उस मैच से कप्तान Rohit का कोई डायलॉग या फिर उनका कोई एक्शन जरूर वायरल होता है। जहां ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Washington Sundar ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसे देख रोहित खुद को नहीं रोक पाए।

9) श्रेयस अय्यर के सटीक रॉकेट थ्रो से बच नहीं पाए कामिन्दु मेंडिस, आप भी देखें वीडियो

दूसरे वनडे में श्रीलंकाई पारी के अंतिम ओवर में भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने रॉकेट थ्रो से कामिन्दु मेंडिस को रनआउट किया। अय्यर की फील्डिंग देख कामिन्दु मेंडिस सहित श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी भी दंग रह गए। दरअसल, उस ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर कामिन्दु मेंडिस बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर डीप मिड विकेट की ओर गई। मेंडिस ने एक रन तो आसानी से पूरा कर लिया और फिर दूसरा रन लेने के लिए भागे। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन थ्रो फेंका और जो सीधे जाकर स्टंप पर लगी।

10) खुद को और बेहतर खिलाड़ी बनाने में लगे हैं Abhishek Sharma, जमकर कर रहे हैं इन दिनों मेहनत

युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma ने IPL में तेजी से बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी थी, जिसका फल इस बल्लेबाज को मिला भी था। जहां Zimbabwe के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका भी मिला था, ऐसे में अब ये खिलाड़ी खुद को और भी बेहतर बनाने में लगा है।

close whatsapp