1 August Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 1 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर क्रिकेट जगत ने गहरा दुख प्रकट किया

Social Media Trends
Social Media Trends

भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे से समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और 31 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं क्रिकेट जगत ने इस पर गहरा दुख प्रकट किया। रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर से लेकर हेड कोच गौतम गंभीर तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि अंशुमन गायकवाड़ को ब्लड कैंसर की बीमारी थी, जिसका इलाज लंदन में चल रहा था। बीसीसीआई ने इलाज के लिए गायकवाड़ के परिवार को एक करोड़ की वित्तीय मदद भी की थी।

इसके अलावा भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 से एक गुड न्यूज आई, जहां स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में भारत को एक और मेडल दिला दिया है। उन्होंने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उनके इस उपलब्धि पर क्रिकेट जगत ने भी बधाई दी है। इसमें चेतन शर्मा से लेकर अनिल कुंबले तक ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

वहीं भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। कल कोलंबो में पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीम मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp