Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 17- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Hardik Pandya, Team India, Marlon Samuels and Prithvi Shaw. (Image Source: Getty Images)
Hardik Pandya, Team India, Marlon Samuels and Prithvi Shaw. (Image Source: Getty Images)

1. जसप्रित बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया ने डबलिन में शुरू की T20I सीरीज के लिए तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर है। इस T20I सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। BCCI ने हाल ही में आयरलैंड में भारतीय टीम की तैयारियों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 18 अगस्त को डबलिन में खेले जाने वाले पहले मैच से पहले, जसप्रीत बुमराह और उनकी टीम प्रैक्टिस के बाद पहले गेम के लिए अपनी योजनाओं पर चर्चा करते हुए नजर आए।

2. कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की वापसी पर दिया बड़ा बयान

भारत के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि स्टार ऑलराउंडर इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने आगे कहा कि हार्दिक पांड्या का शरीर इस समय काफी अच्छा नजर आ रहा है, और अगर वह पूरी तरह से फिट है, तो फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए।

3. West Indies को दो बार World Cup जिताने वाले Marlon Samuels पर गिरी गाज, 4 मामलों में पाए गए दोषी

वेस्टइंडीज को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सैमुअल्स को लेकर Emirates Cricket Board ने बड़ा फैसला सुनाया है। वह साल 2019 में खेले गए अबु धाबी टी10 लीग के दौरान अमीरात क्रिकेट बोर्ड एंटी करप्शन कोड के तहत 4 मामलों का दोषी पाए गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. जब आक्रमकता नहीं, तो डर कैसा?- टीम इंडिया पर बोले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा है कि जब से राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की कोचिंग कमान संभाली है, तब से टीम के खेल में महत्वपूर्ण बदलाव आ गया है। आगामी एशिया कप 2023 से पहले सलमान बट ने कहा भारतीय क्रिकेट टीम अब आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलती है। टीम अब बहुत शांत और तनावमुक्त नजर आती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप 2023 से पहले बतौर बल्लेबाज खुद को दोबारा साबित करना होगा: पार्थिव पटेल

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या को आगामी एशिया कप 2023 या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। पार्थिव पटेल ने आगे कहा अगर हार्दिक पांड्या इस दौरान बड़ा स्कोर नहीं बना पाते हैं, तो आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. इंग्लैंड ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए प्रोविजनल स्क्वॉड का किया ऐलान, जोफ्रा आर्चर को दिखाया बाहर का रास्ता!

इंग्लैंड और वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी संभावित टीम की घोषणा कर दी है। ECB ने जोफ्रा आर्चर को इस टीम में जगह नहीं दी, जबकि बेन स्टोक्स ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए वनडे क्रिकेट में वापसी कर ली है। ये रही CWC 2023 के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

7. 74 पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों ने पहली बार घरेलू कॉन्ट्रैक्ट साइन किए

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 74 क्रिकेटरों को घरेलू अनुबंध सौंपे। यह अनुबंध 11 महीने तक चलेगा और इसमें 16 अंडर-19 क्रिकेटरों के अलावा 43 उभरते क्रिकेटरों को शामिल किया जाएगा। अनुबंधित खिलाड़ियों में से 13 ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

8. घुटने की चोट के कारण वनडे कप से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंग्लैंड के वनडे कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें दुर्भाग्यवश स्वदेश लौटना होगा। दरअसल, पृथ्वी शॉ को 13 अगस्त को डरहम के खिलाफ फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई, जिस कारण उन्हें नॉर्थम्पटनशायर का साथ छोड़ना होगा। अब भारतीय स्टार इस साल वनडे कप में नहीं खेल पाएंगे। नॉर्थम्पटनशायर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्कैन के नतीजों से पता चला है कि “चोट उम्मीद से कहीं अधिक गंभीर है”।

9. वसीम अकरम ने इमरान खान को सम्मान नहीं देने के लिए PCB की आलोचना की

वसीम अकरम ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस पर PCB द्वारा जारी वीडियो में देश के एकमात्र वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को नहीं दिखाने के लिए बोर्ड की जमकर आलोचना की है। वसीम अकरम ने कहा जब उन्होंने वीडियो देखा तो उन्हें “अपने जीवन का सबसे बड़ा सदमा” लगा और उन्होंने PCB से वीडियो को हटाने और इमरान खान को दरकिनार करने के लिए “माफी” मांगने का आग्रह किया।

close whatsapp