Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 31 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Manu Bhaker and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Manu Bhaker and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

1) राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे: ACB के CEO ने किया बड़ा खुलासा

अफगानिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी राशिद खान को 2023 में सर्जरी कराने के बाद यह सलाह दी गई थी कि उन्हें 1 साल तक टेस्ट फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहिए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए राशिद खान पूरी तरह से उपलब्ध है और इस चीज की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने की है।

2) Delhi Premier League: अनुज रावत और सुजल सिंह ने रचा इतिहास, बना दी टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

भारतीय क्रिकेटर अनुज रावत और सुजल सिंह ने टी20 क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जारी दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ईस्ट दिल्ली और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेले गए एक मैच में, दोनों ने ओपनिंग करते हुए 241 रनों की साझेदारी की है। बता दें कि यह टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारियों में दूसरे नंबर पर आती है।

3) अहमद शहजाद ने घरेलू टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस, PCB पर लगाए ‘पक्षपात, झूठे वादे और अन्याय’ जैसे गंभीर आरोप

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद (Ahmad Shahzad) ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस कप (Champion Cup) में ना खेलने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को जिम्मेदार ठहराया है और बोर्ड पर पक्षपात, झूठे वादे और अन्याय जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल में ही पीसीबी द्वारा लाॅन्च की गई नई मेंटरशिप स्कीम की भी आलोचना की है, जिसके तहत पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वकार यूनिस, मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक, सकलैन मुश्ताक और सरफराज अहमद पांच अलग-अलग टीमों के साथ 3 साल के लिए काम करते हुए नजर आएंगे।

4) सचिन तेंदुलकर से मिली एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली एथलीट Manu Bhaker, देखें फोटोज

भारतीय एथलीट मनु भाकर (Manu Bhaker) जिन्होंने हाल में ही खत्म हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीते थे, वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिलती हुई नजर आई हैं। तो वहीं इस मुलाकात के दौरान वह सचिन की पत्नी अंजली से भी मिली और इस दौरान मनु के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

5) IPL 2025: अरुण धूमल बुलाएंगे मीटिंग, अगले हफ्ते Impact Player नियम के भविष्य को लेकर होगा फाइनल फैसला

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल इस वक्त आईसीसी जिम्मेदारियों के चलते व्यस्त है, जिसके चलते मीटिंग नहीं हो पा रही है। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण धूमल इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) को लेकर अगले हफ्ते मीटिंग बुलाने वाले हैं। बीसीसीआई सूत्र ने InsideSport को बताया, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कोई बहस नहीं हुई है। जैसा कि सभी नए नियमों के मामले में होता है हम स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक मांगते हैं। फ्रेंचाइजियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कुछ खिलाड़ियों ने भी, हम उनकी फीडबैक को महत्व देते हैं। लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल चेयरमैन को लेना है।

6) शाहीन अफरीदी और शान मसूद के बीच हाथापाई, लड़ाई रोकने पर दोनों ने मोहम्मद रिजवान को बहुत पीटा: रिपोर्ट

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था, जिसमें देखा गया कि शाहीन ने टीम के बीच हुई झड़प के दौरान मसूद का हाथ अपने कंधे से हटा दिया था। अब पाकिस्तान से आ रही ताजा रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच टीम के शर्मनाक हार के बाद हाथापाई हुई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोहम्मद रिजवान को भी दोनों खिलाड़ियों ने बुरी तरह पीटा, जब उन्होंने बीच-बचाव करके लड़ाई रोकने की कोशिश की। इस रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की छवि को और भी खराब कर दिया है।

7) गस एटकिंसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ठोका शतक, साथ ही इस शानदार उपलब्धि को भी अपने नाम किया

मैच के दौरान इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज Gus Atkinson ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 115 गेंद में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 118 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बेहतरीन खिलाड़ी ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

8) Yuzvendra Chahal के चक्कर में गलत फंस गए पृथ्वी शॉ, दोनों दिन-रात पार्टियां कर रहे हैं बस

पृथ्वी शॉ और Yuzvendra Chahal एक ही टीम से इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों का क्रिकेट से ज्यादा मन पार्टी करने में लग रहा है। जिसके सबूत ये खिलाड़ी खुद दे रहे हैं और दोनों अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर पार्टी करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक तरह से स्पिनर चहल और शॉ पूरी तरह से मौज काटने में लगे हैं।

9) UP T20 लीग में पहले Rinku Singh ने बल्ले से मचाया बवाल, फिर गेंदबाजी में भी किया कमाल

Rinku Singh इस समय UP T20 लीग खेल रहे हैं, जहां वो Meerut Mavericks टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी के अलावा ये खिलाड़ी कमाल की बल्लेबाजी भी कर रहा है, साथ ही मैच दर मैच रिंकू का प्रदर्शन निखरता जा रहा है और वो सिर्फ चौके-छक्कों में डील कर रहे हैं 22 गज पर।

10) Rishabh Pant के हाथ लगी ऐसी कमाल की चीज, खिलाड़ी ने भी इंस्टा पर कर दिया Show Off

Rishabh Pant काफी समय से हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, इंस्टा से लेकर Youtube पर इस खिलाड़ी का जलवा देखने को मिल जाता है। वहीं पंत की रील्स भी कमाल की होती है, जो फैन्स को काफी पसंद आती है और इसी कड़ी में विकेटकीपर ने काफी अतरंगी रील वीडियो शेयर की है।

 

close whatsapp