अगस्त 6- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगस्त 6- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें क्रिकेट जगत से 

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. ‘एक गेंदबाज के तौर पर हमें आजादी देते हैं’- MS Dhoni को लेकर बोले Yuzvendra Chahal

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) टी-20 फाॅर्मेट में Team India की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले चहल ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

2. बीसीबी ने इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

चोट की वजह से तमिम इकबाल ने इंजरी की वजह से वनडे टीम की कमान छोड़ने का फैसला किया है। उम्मीद की जा रही है कि वह वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएं। हालांकि, इस सब के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को नया कप्तान नियुक्त किया है। बीसीबी अध्यक्ष Nazmul Hassan क मानना है कि तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) के कप्तानी छोड़ने के बाद इस वक्त शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ही इस जिम्मेदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।

3. WI vs IND: दूसरे टी-20 में Ishan Kishan की जगह इस खिलाड़ी को खेलते हुए देखना चाहते हैं Wasim Jaffer

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टी-20 मैच शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। सीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- मैं दूसरे टी-20 मैच में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) को खेलते देखना चाहता हूं, उन्हें मैच में एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए।

4. स्लो ओवर रेट के मुद्दे को लेकर Brad Hogg का चौंकाने वाला बयान!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के एक मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते ऑस्ट्रेलियाई पर लगे जुर्माने पर ब्रैड हाॅग का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि इस जुर्माने के तहत आईसीसी ने इंग्लैंड के (19 अंक) और ऑस्ट्रेलिया के (10 अंका) काट लिए हैं। ब्रैड हॉग का कहना है कि, अंपायरों को इससे निपटने के लिए और अधिक सख्त होने की जरूरत है।

5. WI vs IND 2023: टीम इंडिया ने दूसरे T20I मैच से पहले गुयाना में भारतीय उच्चायोग की मेहमाननवाजी का लुफ्त उठाया

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया गुयाना जॉर्जटाउन के प्रोविडेंस स्टेडियम में पहुंची है, जहां पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. केजे श्रीनिवास ने गुयाना में भारतीय उच्चायोग में भारतीय क्रिकेट टीम का जमकर स्वागत किया है।

6. पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी भूमिका में लौटने के लिए तैयार हैं इंजमाम-उल-हक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता Inzamam-ul-Haq एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को पुष्टि की कि इंजमाम-उल-हक ने मुख्य चयनकर्ता की भूमिका दोबारा निभाने के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिस पद पर उन्होंने साल 2016 से 2019 तक काम किया था।

7. बल्लेबाजी में फेल Suryakumar Yadav हैं टेंशन फ्री, आराम से कर रहे हैं CHILL

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Teeam) इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं टेस्ट और वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब Westindies और India के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है, जिसमें वह जाॅर्जटाउन के मैरीयोट होटल के पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं।

8. World Cup में पाकिस्तान को सताया Team India से हारने का डर!

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इस बार भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से खेल जाएगा। तो वहीं भारत और पाकिस्तान का सामना 14 नवंबर को होने वाला है। हालांकि, इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हारने का डर सता रहा है। बता दें कि पीबीसी ने पाक खिलाड़ियों को दवाब से निपटने के लिए एक डॉक्टरों की एक टीम भारत भेजने का फैसला कर सकती है।

9. वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया को सलमान बट की नसीहत

इस साल के आखिरी में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) का आयोजन होना है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच से पहले सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, उन्हें शीर्ष पर शिखर धवन की जरूरत होगी। मुझे दाएं हाथ के बल्लेबाजों में से कोई भी शीर्ष क्रम का बल्लेबाज नहीं दिखता, जो उनके जितना अच्छा ओपनिंग कर सके।

close whatsapp