काम ना आई प्रिया पुनिया की अर्धशतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया 'A' ने पहला टी20 किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

काम ना आई प्रिया पुनिया की अर्धशतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने पहला टी20 किया अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया 'A' महिला टीम ने इस मैच को पांच रनों से अपने नाम किया।

Priya Punia
Priya Punia. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ‘A’ महिला टीम और इंडिया ‘A’ टीम के बीच आज 7 अगस्त को ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। जहां इंडिया ‘A’ ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ‘A’ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसने 164 रनों का टारगेट भारतीय टीम को दिया, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर सकी।

मेजबान टीम की ओर से ताहलिया विल्सन और कैटी मैक ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।  ताहलिया विल्सन ने 34 गेंदों में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं मैक ने 31 गेंदों में 39 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और उन्होंने लगातार अंतराल में विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया एक समय अपने पांच विकेट 14.5 ओवर में 116 रन पर खो चुकी थी, लेकिन इसके बाद निकोल फार्टम और Maddy Darke के बीच छठवें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए। इंडिया ‘A’ टीम की ओर से सायका इशाक ने तीन विकेट झटके, जबकि सयाली सदगिरे ने दो विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया ‘A’ टीम ने इस मुकाबले को पांच रनों से अपने नाम किया

इसके जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई। पारी के चौथे ओवर में ही भारत को झटका लगा और श्वेता सहरावत सस्ते में आउट हो गई। वहीं उमा छेत्री भी जल्दी आउट हो गईं और भारत का स्कोर 36 रन पर दो विकेट हो गया। हालांकि, इसके बाद प्रिया पुनिया और तनुजा कंवर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। तनुजा कंवर ने इस मैच में 22 रन बनाए।

मैच के महत्वपूर्ण समय पर किरण नवगिरे और सजीवन संजना रन आउट हो गई, जिससे भारतीय टीम रन चेज में पीछे रह गई। टीम की ओर से प्रिया पुनिया ने 59 गेंदों में 76 रनों की धुआंधार पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी डे और Maitlan Brown ने 2-2 विकेट झटके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?