AUS v NED: वॉर्नर और मैक्सवेल के तूफान में उड़ी नीदरलैंड्स की टीम, मिला 400 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य
नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में वॉर्नर और मैक्सवेल ने लगाया शानदार शतक।
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2023 6:38 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करत्ते हुए कंगारू टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक लगाया।
मैच की बात करें ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। कंगारू टीम के ओपनर मिचेल मार्श सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि ऐसा लग रहा था कि स्मिथ इस मैच में शतक बनाएंगे लेकिन वो 71 रन बनाकर आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और मैक्सवेल ने जड़ा शानदार शतक
इसके बाद फिर मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने वॉर्नर के साथ 84 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट का लगातार दूसरा शतक लगाया। हालांकि वॉर्नर शतक लगाने के बाद तुरंत आउट हो गए और वहां से ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाती हुई दिखी। लेकिन अंत के ओवर्स में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली और वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।
मैक्सवेल की बात करें तो वो इस मैच में 44 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240.91 का रहा।
वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। डच टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज लोगान वैन बीक रहे, उन्होंने अपने 10 ओवर मी 74 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उसके अलावा बास दी लीड को दो और आर्यन दत्त को एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: बासित अली ने वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम के संघर्ष पर दिया बड़ा बयान