AUS vs ENG: दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क की शानदार गेंद का डेविड मलान पास नहीं था कोई जवाब
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाए।
अद्यतन - Nov 19, 2022 4:06 pm

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कोई जवाब नहीं है। उनकी यॉर्कर गेंदों को खेलना नामुमकिन है। वो पिछले कई समय से ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं।
इस समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता था। उस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान ने शानदार शतकीय पारी खेली थी, हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।
दूसरे वनडे में तमाम प्रशंसकों को उम्मीद थी कि मलान एक बार फिर से बड़ा इसको बनाएंगे और अपनी टीम को जीत दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 2 विकेट झटके जिनमें से एक मलान का था।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाए। मेजबान की ओर से स्टीव स्मिथ ने 114 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन की पारी खेली। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 50 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 58 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 10 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट झटके। क्रिस वोक्स और डेविड विली ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
स्टार्क की घातक गेंद का डेविड मलान के पास नहीं था कोई जवाब
That is a SEED from Starc!#AUSvENG | #PlayOfTheDay | #Dettol pic.twitter.com/XISUPw34Pm
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 19, 2022
281 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने पहले ही ओवर में दो मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया। जेसन रॉय और डेविड मलान दोनों ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जेसन रॉय का कैच एलेक्स कैरी ने पकड़ा जबकि डेविड मलान को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बोल्ड किया।
मलान को लगा की गेंद आउट स्विंग होगी लेकिन गेंद ने हरकत की और विकेट को जा लगी। मलान को खुद समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ। इंग्लैंड अभी बल्लेबाजी कर रही है और ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि वो इस मैच को गंवा चुकी है।
दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला मेलबर्न में 22 नवंबर को खेला जाएगा।