मैथ्यू वेड के खिलाफ 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' की अपील नहीं करने को लेकर जोस बटलर ने दिया बेतुका बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैथ्यू वेड के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ की अपील नहीं करने को लेकर जोस बटलर ने दिया बेतुका बयान

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी बटलर के बयान से खुश नहीं दिखे।

mathew wade (pic source-twitter)
mathew wade (pic source-twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने 8 रन से जीत दर्ज कर तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को पर्थ के WACA में खेला गया।

भले ही इंग्लैंड ने इस मैच को जीत लिया हो लेकिन मैथ्यू वेड और मार्क वुड विवाद को लेकर अभी भी तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच जब इंग्लिश कप्तान जोस बटलर से पूछा गया कि आपने वेड को लेकर ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में दखलंदाजी) की अपील क्यों नहीं की तो उन्होंने अपना पक्ष सामने रखा।

बता दें, पारी का 17वां ओवर फेंकने आए मार्क वुड की एक गेंद पर वेड ने बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर काफी ऊपर चली गई। वुड खुद वहां नीचे इस गेंद को पकड़ने आए लेकिन इस दौरान मैथ्यू वेड ने जानबूझकर उन्हें कैच लेने से रोका।

जोस बटलर ने मुकाबले के बाद कहा कि, ‘मुझे नहीं पता चला कि आखिर हुआ क्या? उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपील करना चाहता हूं, लेकिन मैंने यह सोचा कि अभी हमें काफी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहना है और इस दौरे की शुरुआत में ऐसा करना सही नहीं रहेगा।’

वेंकटेश प्रसाद ने जोस बटलर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बटलर के बयान से खुश नहीं लगे और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी भड़ास निकाली। वेंकटेश प्रसाद ने मैच के बाद ट्वीट किया कि, ‘बहुत ही गलत है ये, एक शब्द में मैं समझाऊं तो इसे धोखा कहेंगे। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड एक बहुत ही गलत बात है और बटलर ने जो बहाना बनाया है वो भी काफी बेवकूफी वाला है। लोगों की सोच सच में कमाल की है। जब खेल के भावना में कोई भावना ही नहीं बची है तो आगे के बारे में क्या ही सोचना।’

मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने 68 रन की पारी खेली जबकि एलेक्स हेल्स ने 84 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई। मेजबान की ओर से डेविड वॉर्नर ने 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जिताने में नाकाम रहे।

close whatsapp