AUS vs ENG आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का वर्ल्ड कप मैच?

ICC World Cup 2023, AUS vs ENG Match Prediction: जाने किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच?

ऑस्ट्रेलिया के यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

England vs Australia (Image Credit- Twitter)
England vs Australia (Image Credit- Twitter)

AUS vs ENG Match Prediction: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 36वां मैच 4 नवंबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। तो वहीं मैच में इस समय पाॅइंट टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद इंग्लैंड अपने आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई आएगी।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 4 नवंबर, शनिवार

स्थान- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

मैच शुरू होने का समय– दोपहर 2 बजे

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– ऑस्ट्रेलिया

प्रसारण- स्टार स्पोर्ट नेटवर्क

मैच के लिए दोनों टीमों (AUS vs ENG) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

ऑस्ट्रेलिया (AUS):

डेविड वाॅर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड (ENG):

जाॅनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

AUS vs ENG पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच सामान्य रहने वाली है और इससे गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबर की मदद मिलती हुई नजर आएगी। पहली पारी का औसत स्कोर यहां पर पिछली पांच पारियों में 225 रन है। कोई भी टीम टाॅस जीतकर यहां पर बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगी।

AUS vs ENG मैच प्रिडिक्शन, ऑस्ट्रेलिया टीम जीत सकती है मैच:

ऑस्ट्रेलिया टाॅस जीतकर मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। टीम पावरप्ले में 50 से 60 और कुल स्कोर 280 से 290 रनों के बीच बना सकती है। मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत होगी।

तो वहीं दूसरी स्थिति में इंग्लैंड मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। टीम पावरप्ले में 40 से 50 और कुल स्कोर 240 से 250 रनों के बीच बना सकती है। मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?