AUS vs IND, 1st Test: Day 1: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत की भी घातक गेंदबाजी, दिन के अंत तक मेजबान का स्कोर 67/7 - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND, 1st Test: Day 1: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत की भी घातक गेंदबाजी, दिन के अंत तक मेजबान का स्कोर 67/7

टीम इंडिया पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 150 पर ऑलआउट हुई।

AUS vs IND (Photo Source: BCCI)
AUS vs IND (Photo Source: BCCI)

AUS vs IND, 1st Test: Day 1: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 150 पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय गेंदबाजों द्वारा भी घातक गेंदबाजी देखने को मिली। पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं और वह 83 रनों से पीछे चल रही है। फिलहाल एलेक्स कैरी (19*) और मिचेल स्टार्क (6*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

AUS vs IND: ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली महत्वपूर्ण पारी

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल डक पर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली 12 गेंदें खेलकर 5 रन पर विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेली, वह 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ तीसरे अंपायर द्वारा विवादित अंदाज में आउट करार दिए गए।

ऋषभ पंत ने 78 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। वहीं, डेब्यूटेंट नीतीश कुमार रेड्डी ने 59 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बहुमूल्य पारी नहीं खेल पाए।

पहली पारी में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर डालें नजर-

  • यशस्वी जायसवाल- 0 (8) स्टार्क के खिलाफ आउट
  • केएल राहुल- 26 (74) स्टार्क के खिलाफ आउट
  • देवदत्त पडिक्कल- 0 (23) हेजलवुड के खिलाफ आउट
  • विराट कोहली- 5 (12) हेजलवुड के खिलाफ आउट
  • ऋषभ पंत- 37 (78) पैट कमिंस के खिलाफ आउट
  • ध्रुव जुरेल- 11 (20) मिचेल मार्श के खिलाफ आउट
  • वाशिंगटन सुंदर- 4 (15) मिचेल मार्श के खिलाफ आउट
  • नितिश कुमार रेड्डी- 41 (59) पैट कमिंस के खिलाफ आउट
  • हर्षित राणा- 7 (5) हेजलवुड के खिलाफ आउट
  • जसप्रीत बुमराह- 8 (8) हेजलवुड के खिलाफ आउट
  • मोहम्मद सिराज- 0 (0)

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 13 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (5), हर्षित राणा (7) और जसप्रीत बुमराह (8) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

AUS vs IND: पहली पारी में भारतीय गेंदबाज कर रहे शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती तीन बड़े झटके भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दिए। उन्होंने नाथन मैक्स्वीनी (10), उस्मान ख्वाजा (8) और स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। मेजबान ने मात्र 19 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने वार करते हुए ट्रैविस हेड (11) को बोल्ड कर अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।

मोहम्मद सिराज ने फिर मिचेल मार्श (6) और मार्नस लाबुशेन (2) को आउट किया और कैप्टन बुमराह ने पैट कमिंस (3) को आउट कर 59 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया। खेल के पहले दिन के अंत तक जसप्रीत बुमराह 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटका चुके हैं। सिराज 9 ओवर में 17 रन देकर दो और हर्षित राणा 8 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट ले चुके हैं।

यहां देखें पहले दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

close whatsapp