AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, कमिंस की टीम में हुआ बड़ा बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 62 रनों से हराया था।
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2023 1:41 अपराह्न

ICC वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। आज (25 अक्टूबर) के दिन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI (AUS vs NED)
नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा
(AUS vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अरूण जेटली स्टेडियम की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही एक संतुलित पिच है। तेज गेंदबाज पिच की दोहरी गति वाली प्रकृति का उपयोग कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकती है।
(AUS vs NED) अपने पिछले मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनका पिछ्ला पाकिस्तान के खिलाफ था जहां कंगारू टीम ने 62 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के शतक के बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाया था, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम 305 रन ही बना पाई थी।
वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था जहां उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
(AUS vs NED) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 2
ऑस्ट्रेलिया- 2
नीदरलैंड्स- 0
(AUS vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अरूण जेटली स्टेडियम की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही एक संतुलित पिच है। तेज गेंदबाज पिच की दोहरी गति वाली प्रकृति का उपयोग कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकती है।