AUS vs PAK: मेलबर्न में रिजवान की कप्तानी का दिखा दम, ऑस्ट्रेलिया ने जैसे-तैसे दर्ज की दो विकेट से जीत
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33.3 ओवरों में ही 204 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया।
अद्यतन - Nov 4, 2024 4:33 pm

AUS vs PAK, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
AUS vs PAK: पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 24 के स्कोर पर दोनों ओपनरों का विकेट गंवा दिया। मिचेल स्टार्क ने सैम अयूब (1) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने अब्दुल्ला शफीक (12) पर भी शिकंजा कसा। कामरान गुलाम (5) और सलमान अली आगा (12) बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37, नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रन, और शाहीन अफरीदी (24) ने अहम योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पैल में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। स्टार्क ने अब्दुल्ला शफीक (12), सैम अयूब (1) और शाहीन अफरीदी (24) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा पैट कमिंस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए और सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए। ओपनर मैट शॉर्ट (1) और जैक फ्रेजर-मैकगर्क (16) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस के बीच तीसरे विकेट 85 रनों की साझेदारी हुई। स्टीव स्मिथ ने 46 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रन और जोश इंगलिस ने 42 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली।
इसके बाद मार्नस लाबुशेन ((16), आरोन हार्डी (10), ग्लेन मैक्सवेल (0) और सीन एबॉट (13) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए। टीम ने 185 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान पैट कमिंस ने फिर 31 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेल टीम को दो विकेट से जीत दिलाई।
पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रदर्शन
पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 9 ओवरों में 67 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लिया। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
पाकिस्तान की हार के बाद फैंस का रिएक्शन-
Babar Azam in the team and pakistan starts loosing again?? 😭😭💔💔#AUSvPAK #AusVsPak #PAKvsAUS #PAKvAUS #PakistanCricket pic.twitter.com/gXlfSRdHBJ
— Aaliya 👑 (@Aaliyaarehman) November 4, 2024
Sunday ka haal puchne wala
Monday mai kaha gaya 😂#PAKvAUS #AusVsPak pic.twitter.com/f8c4OAagHF— Speed Sports (@speed_sports_IN) November 4, 2024
Pat Cummins done it again what a cricketer he is, What a fighter he is, Take a bow son. 👏👏 Terrific fight by Pakistan too. #AUSvPAK #AusVsPak #MdRizwan #HarisRauf #PatCummins. pic.twitter.com/LTblA8U46V
— Rajan Singh (@realrajansingh) November 4, 2024
Zimbabar- Aaj to sari gaali rizwan kahaega 😂😂#AUSvPAK #AusVsPak #PAKvsAUS pic.twitter.com/zOffZ9BkmU
— DevVani 🙏🏻 (@devvaanni) November 4, 2024
From many illiterate Pakistani fans and journalists saying "India Cricket Khatam"
To
"Pakistan lost as usual " 😃😃
Cricket is a great leveller
Karma is real
That's why always Maintain Grace & Class in both good & bad times #INDvNZ #INDvsNZ #AUSvPAK #AUSvsPAK— Sarit Mohanty (@saritmohanty17) November 4, 2024
Great Effort and Great Fight Back Team Pakistan 🇵🇰. Good Luck for the Next Game at Adelaide on Friday.#AUSvPAK #AusVsPak pic.twitter.com/zP2Zv0k4P6
— XFusion 🇵🇰 (@XFusion_) November 4, 2024