AUS vs PAK: पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर दर्ज की विशाल जीत, 360 रनों से जीता मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर दर्ज की विशाल जीत, 360 रनों से जीता मैच 

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के चलते मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया

Australia vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
Australia vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

AUS vs PAK 1st Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ में जारी पहला टेस्ट मैच आज 17 दिसंबर, रविवार को खत्म हुआ। बता दें कि इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। तो वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में ऑलराउंडर मिचेल मार्श के विशेष योगदान के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पहले टेस्ट मैच का हाल:

मैच के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 487 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में डेविड वाॅर्नर ने 164 तो मिचेल मार्श ने 90 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए पहली पारी में आमेर जमाल ने 6 विकेट लिए तो खुर्रम शहजाद को 2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी व फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद जब पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरी तो पहली पारी में मात्र 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 216 रनों से पिछड़ गई। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में इमाल हक ने 62 रनों की सर्वोच्च पारी खेली तो अबदुल्लाह शफीक ने 42 रन बनाए।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो नाथन लियोन को 2, मिचेल स्टार्क व पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श व ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी खेल के चौथे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 233 रनों पर घोषित की और पाकिस्तान के लिए सामने जीत के लिए 450 रनों का लक्ष्य रखा।

तो वहीं जब पाकिस्तान इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी दूसरी पारी में बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 30.2 ओवर में 89 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। सऊद शकील दूसरी पारी में 24 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे। साथ ही टीम के 8 खिलाड़ी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए।

ये भी पढ़ें- जाने कौन है Sai Sudharsan जिसने आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में किया डेब्यू

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?