इंजमाम के भतीजे की हुई पाक टीम से छुट्टी, 21 साल के प्लेयर को मिलेगा तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंजमाम के भतीजे की हुई पाक टीम से छुट्टी, 21 साल के प्लेयर को मिलेगा तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका

पहले और दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो रहा है। बता दें, पहले और दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन दोनों टेस्ट मुकाबलों में काफी खराब रहा था। तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में शाहीन शाह अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक है लेकिन वर्कलोड की वजह से उन्हें तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में आराम दिया गया है।

शाहीन शाह अफरीदी की जगह तीसरे टेस्ट की पाकिस्तान प्लेइंग XI में साजिद खान को मौका मिला है। वहीं दूसरे मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद रिजवान को तीसरे टेस्ट में भी खेलते हुए देखा जाएगा। मोहम्मद रिजवान ने अभी तक पाकिस्तान की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ने उन पर भरोसा जताया है और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह उन्हें फिर से मौका दिया है। तीसरे टेस्ट मैच में सबकी निगाहें अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम पर होगी जो पिछले काफी समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। बाबर आजम ने अभी तक इस दौरे में अपनी छाप नहीं छोड़ी है।

यह रही पाकिस्तान टीम की प्लेइंग XI ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए:

सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल।

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान उन पर दबाव जरूर डालना चाहेगा। अभी तक पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में सभी खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत देना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?