AUS vs PAK 2023-24: "न सपोर्ट, न गति और ना ही आक्रामकता": शाहीन अफरीदी के संघर्ष पर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान पर छिड़का नमक - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: “न सपोर्ट, न गति और ना ही आक्रामकता”: शाहीन अफरीदी के संघर्ष पर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान पर छिड़का नमक

शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहली पारी में केवल एक विकेट लिया।

Shaheen Afridi and Ravi Shastri. (Image Source: Getty Images)
Shaheen Afridi and Ravi Shastri. (Image Source: Getty Images)

Pakistan’s tour of Australia 2023-24, AUS vs PAK: भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) काफी दबाव में हैं और इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

पर्थ में इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दौरान रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कमेंट्री करते हुए कहा कि शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करने का दबाव है और यही उनकी सबसे बड़ी समस्या है।

Shaheen Afridi पर काफी दबाव है: Ravi Shastri

आपको बता दें, शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पहली पारी में 27 ओवरों में 96 रन देकर से सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया था। उन्होंने इस पारी में उस्मान ख्वाजा (41) को अपना शिकार बनाया, लेकिन फिर संघर्ष करते हुए नजर आए।

यहां पढ़िए: U19 Asia Cup में बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की हार, यूएई-बांग्लादेश के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

रवि शास्त्री ने ऑन-एयर कहा: “मुझे लगता है कि शाहीन अफरीदी की असली समस्या इस पाकिस्तानी गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व करने का दबाव है। जब गति की बात आती है तो दूसरे छोर पर से उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा है। जब आप पाकिस्तान और उनके तेज गेंदबाजी अटैक की बात करते हैं, तो उनके पास हमेशा ही काफी अच्छे गेंदबाज रहे हैं। लेकिन इस समय आपके पास एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं है, जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है। गेंदबाजों में आक्रमकता की कमी नजर आ रही है। यही वजह है कि शाहीन जैसे गेंदबाज पर भी काफी दबाव आ रहा है।”

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर बनाए 487 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और सभी विकेट खोकर 487 रन बनाए हैं। मेजबान की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 164 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने इस मैच में 90 रनों का योगदान दिया, तो ट्रेविस हेड ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान की बात की जाए तो आमिर जमाल ने 6 विकेट झटके, जबकि खुर्रम शहजाद ने दो विकेट अपने नाम किए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ के हठ एक-एक विकेट लगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?