इंग्लैंड टीम को फिर से दिन में तारे दिखाने आ रहे हैं सर जडेजा, दे डाली फैन्स को बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड टीम को फिर से दिन में तारे दिखाने आ रहे हैं सर जडेजा, दे डाली फैन्स को बड़ी अपडेट

चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे जडेजा।

Jadeja (Image Credit- Instagram)
Jadeja (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारा था, वहीं इस टेस्ट के दौरान सर जडेजा और केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेला था और टीम इंडिया वो टेस्ट मैच जीत गई थी। इस बीच ऑलराउंडर जडेजा जब से टीम से बाहर हुए हैं, तब से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।

सर जडेजा की वापसी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है

दूसरी ओर तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक बार फिर से टीम इंडिया का ऐलान होगा, अब इस टीम में सर जडेजा और विराट कोहली होंगे या नहीं इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। दूसरी ओर अगर कुछ रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो केएल राहुल तीसरे टेस्ट के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं और तीसरे टेस्ट को लेकर टीम में काफी बदलाव होने पक्के हैं।

इस तस्वीर के जरिए सर जडेजा ने बढ़ा दी इंग्लैंड टीम की बेचैनी

*चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे जडेजा।
*जिसके बाद NCA पहुंच गया था टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।
*इस बीच जडेजा कर रहे हैं रिकवरी, नई तस्वीर की इंस्टा पर पोस्ट।
*वहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा- अब धीरे-धीरे सही हो रहा हूं।

ये तस्वीर पोस्ट की है सर जडेजा ने हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

कब से शुरू हो रहा है तीसरा टेस्ट मैच?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 मैचों टेस्ट सीरीज है, फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। वहीं सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होगा, जो राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद खिलाड़ियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिलेगा और फिर IPL 2024 का आगाज हो जाएगा, IPL के तुरंत बाद जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा और IPL के जरिए भारत के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

दूसरा मैच जीतने के बाद क्या बोले थे रोहित शर्मा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?