जीत के बाद कप्तान रोहित ने दिया ऐसा बयान, जिसे सुन युवा खिलाड़ियों का बढ़ गया मान - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद कप्तान रोहित ने दिया ऐसा बयान, जिसे सुन युवा खिलाड़ियों का बढ़ गया मान

जीत के बाद युवा खिलाड़ियों पर बोले कप्तान रोहित शर्मा।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भले ही खुद बल्लेबाजी में फेल हो रहे हो, लेकिन दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने जीत की कहानी लिख दी। इस दौरान टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों की इस जीत में अहम भूमिका रही, जिसे लेकर अब कप्तान ने भी बयान दिया और वो उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं काफी।

बुमराह को लेकर अलग खबर आ रही है सामने

इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के सबसे खास गेंदबाज यानी की जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन सबसे ज्यादा दमदार रहा था, बुमराह ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन अब खबर रही है कि बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह टीम में सिराज वापसी कर सकते हैं।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा का जोश हाई था

*जीत के बाद युवा खिलाड़ियों पर बोले कप्तान रोहित शर्मा।
*मैं युवा खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था- रोहित।
*कप्तान बोले- युवाओं ने दमदार प्रदर्शन किया, नतीजा सभी के सामने है।
*टेस्ट जीतने के लिए आपको शानदार प्रदर्शन दोहराना होता है- रोहित।

एक नजर कप्तान रोहित शर्मा के वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ये वीडियो भी किया गया है टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया का फिर होगा ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को कुल 5 टेस्ट मैच खेलने हैं, अभी तक सिर्फ 2 टेस्ट के लिए ही भारतीय टीम का ऐलान हुआ था। वहीं अब बाकी के 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है, साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार जडेजा और विराट की टीम में वापसी नहीं होगी। साथ ही केएल राहुल तीसरा टेस्ट खेल सकते हैं, दूसरी ओर टीम श्रेयस अय्यर को लेकर भी कुछ कड़े फैसले ले सकती है। वैसे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू हो रहा है, वहीं ये मैच राजकोट में खेला जाएगा। जिसे के लिए दोनों टीमों में बदलाव होने पक्के हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?