AUS vs PAK 3rd Test: Steve Smith की वजह से रुका तीसरे दिन का खेल, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 3rd Test: Steve Smith की वजह से रुका तीसरे दिन का खेल, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह

मुकाबले में 38 रनों की पारी खेली है स्मिथ ने 

Steve Smith and Jamal. (Photo Source: X(Twitter)
Steve Smith and Jamal. (Photo Source: X(Twitter)

पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने के बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शान मसूद एंड कंपनी से दो-दो हाथ कर रही है। आज 5 जनवरी को खेल का तीसरा शुरू हुआ।

हालांकि, आज खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वजह से खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। बता दें हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, लेकिन 71वें ओवर से पहले उन्हें साइट स्क्रीन पर कोई चीज नजर आती है, जिससे उनका ध्यान भंग हो जाता है।

तो वहीं इस चीज को हटाने के लिए स्मिथ ने अंपायर से अनुरोध किया, जिसकी वजह से खेल के तीसरे दिन मुकाबले को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। तो वहीं मैच में स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने पहली पारी में 86 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके लगाए।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइवर सीट पर बैठी हुई। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में 22 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर, ऑस्ट्रेलिया पर 77 रनों की बढ़त बना ली है।

क्रीज पर इस समय मोहम्मद रिजवान 3* और सऊद शकील 0* रन बनाकर मौजूद हैं। पाकिस्तान की ओर से अबदुल्ला शफीक और शान मसूद बिना खाता खोल शून्य पर आउट हो गए हैं। जबकि सैम अयूब ने 33 तो बाबर आजम ने 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और ट्रैविस हेड को 1-1 विकेट मिला है।

ये भी पढ़ें- ‘यदि SA20 नहीं होता है, तो हमारे पास टेस्ट क्रिकेट ही नहीं होगा’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीकी कोच Shukri Conrad

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?