AUS vs SL: शानदार शुरूआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंका, धनंजय डी सिल्वा का शिकार कर मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा झटका
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धनंजय डी सिल्वा मात्र 7 रन की पारी खेल कर पवेलियन लौटे।
अद्यतन - Oct 16, 2023 5:36 pm

AUS vs SL: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 16 अक्टूबर का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पाथुम निशांका और कुसल परेरा की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को जबरदस्त शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम को सफलता दिलाते हुए दोनों ओपनरों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पाथुम निशांका (61 रन) और कुसल परेरा (78 रन) की पारी खेल पाए। विकेटों के गिरने का सिलसिला जब से शुरू हुआ तब से रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मिचेल स्टार्क ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं और बड़ी सफलता दिला दी है।
AUS vs SL: मिचेल स्टार्क का शिकार बने धनंजय डी सिल्वा
AUS vs SL, श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल नहीं दिखा पाए। कुसल मेंडिस 28वें ओवर में एडम जाम्पा के हाथों (9 रन) पर आउट हो गए। जिसके बाद सदीरा समरविक्रमा भी एडम जाम्पा के शिकार बनकर 30वें ओवर में (8 रन) पर पवेलियन लौट गए। खेल में थोड़ी देर बारिश ने भी दस्तक दी थी, लेकिन फिर खेल शुरू हुआ।
बारिश के बाद खेल शुरू होते ही मिचेल स्टार्क ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा कोई रन ले पाने में नाकामयाब रहे और ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड होकर विकेट गंवा बैठे। धनंजय डी सिल्वा 13 गेंदों में मात्र 7 रन की पारी खेल पाए। श्रीलंकाई टीम ने 178 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है।
यह भी पढ़े- AUS vs SL: David Warner ने बेहतरीन कैच पकड़ Kusal Mendis को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो
श्रीलंकाई खिलाड़ी दुनिथ वेलालेग 35वें ओवर के दौरान पैट कमिंस के हाथों रन आउट हो गए। दुनिथ वेलालेग 9 गेंदों में मात्र 2 रन की पारी खेल पाए। दुनिथ वेलालेग के रूप में श्रीलंका को छठवां झटका लग चुका है।