AUS vs SL: David Warner ने बेहतरीन कैच पकड़ Kusal Mendis को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SL: David Warner ने बेहतरीन कैच पकड़ Kusal Mendis को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

9 रन बनाकर आउट हुए मेंडिस

David Warner and Kusal Mendis (Image Credit- Twittter)
David Warner and Kusal Mendis (Image Credit- Twittter)

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 14वां मैच आज 16 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाली लंकाई टीम की बल्लेबाजी अचानक से लड़खड़ा गई है।

तो वहीं मैच में इनफाॅर्म बल्लेबाज और श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस का एक शानदार कैच डेविड वाॅर्नर ने पकड़ा है। बता दें कि यह कैच वाॅर्नर ने एडम जंपा की गेंद पर 28वें ओवर की आठवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर भागते हुए पकड़ा। तो वहीं वाॅर्नर द्वारा यह कैच लेने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

देखें David Warner के इस कैच की शानदार वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 32 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन लिए हैं। क्रीज पर इस समय चरिथ असलंका 3 और धनजंय डीसिल्वा 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस व एडम जंपा को 2-2 विकेट मिले हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

ऑस्ट्रेलिया– मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

श्रीलंका– पाथुम निशांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करूणारत्ने, दुनिथ वेलालेग, महिश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा और दिलशन मदुशंका।

ये भी पढ़ें- अब ओलंपिक में भी खेला जाएगा क्रिकेट, 128 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?