अब ओलंपिक में भी खेला जाएगा क्रिकेट, 128 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
क्रिकेट को Los Angeles ओलंपिक 2028 में शामिल कर लिया गया है।
अद्यतन - Oct 16, 2023 3:35 pm

इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने 16 अक्टूबर, सोमवार को बड़ी घोषणा करते जानकारी दी है कि आधिकारिक तौर पर क्रिकेट को Los Angeles ओलंपिक 2028 में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि यह फैसला मुंबई में स्टेट ऑफ आर्ट Jio World Convention में हुई आईओसी की 141वीं बैठक के बाद लिया गया है।
साथ ही बता दें कि इस मीटिंग में शामिल आईओसी के दो सदस्यों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया व ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का विरोध किया। दूसरी ओर, इस मीटिंग के बाद क्रिकेट के अलावा और पांच खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें बेसबाॅल-साॅफ्टबाॅल, फ्लैग फुटबाॅल, लेक्राॅस और स्क्वाॅश शामिल है।
गौरतलब है कि यह क्रिकेट के 128 साल के इतिहास में पहली बार है जब क्रिकेट को किसी ओलंपिक में शामिल किया गया है। तो वहीं अब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने से क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
#WATCH | IOC approves proposal to include Cricket and four other new games in the 2028 Los Angeles games
Two IOC members opposed it and one abstained from voting
The International Olympic Committee (IOC) in Mumbai during its voting session to include five new games including… pic.twitter.com/btfcU0tIkN
— ANI (@ANI) October 16, 2023