ENG vs AFG: वनडे World Cup इतिहास में 5वीं बार इंग्लैंड हुआ उलटफेर का शिकार, अफगान टीम के फिरकी डिपार्टमेंट ने किया वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AFG: वनडे World Cup इतिहास में 5वीं बार इंग्लैंड हुआ उलटफेर का शिकार, अफगान टीम के फिरकी डिपार्टमेंट ने किया वार

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने की शानदार गेंदबाजी 

England vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
England vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, ENG vs AFG: इंग्लैंड और अफगानिस्तान (ENG vs AFG) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां मैच आज 15 अक्टूबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए, इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया है।

साथ ही आपको बता दें कि यह वर्ल्ड कप इतिहास में कुल पांचवी बार है, जब किसी अंडरडाॅग टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड जैसी मजूबत चैंपियन को हराया है। अफगानिस्तान के अलावा यह कारनामा 1992 में जिम्बाब्वे, 2011 में आयरलैंड व बांग्लादेश और 2015 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से बांग्लादेश ने किया था।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 13 का हाल:

बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम 49.4 ओवर में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज ने 80 और इकरम अलीखिल ने 58 रनों की बेहतरीन पारियां खेली। तो मुजीब उर रहमान ने 28 और राशिद खान ने 23 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो स्पिनर आदिल रशीद को 3 विकेट मिले, तो मार्क वुड ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रीस टाॅपली, लियम लिविंगस्टोन व जो रूट को एक-एक विकेट मिला।

तो वहीं जब इंग्लैंड अफगानिस्तान से मिले 285 रनों का पीछा करने उतरी, तो वह 40.3 ओवर में मात्र 215 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए सिर्फ हैरी ब्रूक ही 66 रनों की बड़ी पारी खेल पाए, तो डेविड मलान ने 32 रन जोड़े। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

साथ ही मैच में अफगान टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर स्पिन गेंदबाजों से। मुजीब उर रहमान व राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए, तो मोहम्मद नबी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा फजलहक फारूकी व नवीन उल हक को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: ये क्या Sam Curran तो कैमरामैन को कहने लगे ‘जल्दी यहां से हटो’ वायरल हुई वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?