AUS vs WI 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए हुए ब्रायन लारा; वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए हुए ब्रायन लारा; वीडियो हुआ वायरल

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की।

Brian Lara and West Indies. (Image Source: X)
Brian Lara and West Indies. (Image Source: X)

West Indies’ tour of India 2024, IND vs WI: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) आज 28 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम की वेस्टइंडीज क्रिकेट (West Indies Cricket) के इतिहास में सबसे रोमांचक और ऐतिहासिक जीत में से एक के बाद इमोशनल हो गए।

फॉक्स क्रिकेट कमेंटरी बॉक्स में ब्रायन लारा (Brian Lara) काफी इमोशनल हो गए थे, और यहां तक की एडम गिलक्रिस्ट को गले लगाते हुए उनकी आंखे भी नम हो गई थी। आपको बता दें, शमर जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में गाबा में 7/68 के जबरदस्त आंकड़े दर्ज कर मेहमान टीम को नौ रनों की यादगार जीत दिलाई।

यह अद्भुत एहसास है: Brian Lara

रोते हुए ब्रायन लारा ने फॉक्स क्रिकेट को बताया, “यह अद्भुत एहसास है। ऑस्ट्रेलिया को हराने में सत्ताईस साल लग गए। युवा, अनुभवहीन, जिनसे कोई उम्मीद नहीं थी इन सभी से मिलकर वेस्टइंडीज की यह टीम आज मजबूती से खड़ी हो सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट मजबूती से खड़ा हो सकता है। वेस्टइंडीज क्रिकेट में आज बड़ा दिन है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हर सदस्य को बधाई। क्या अद्भुत अवसर है।”

मार्क हॉवर्ड ने लारा का इमोशनल वीडियो X पर शेयर किया जब शमर जोसेफ ने जोश हेजलवुड का आखिरी विकेट लिया और सभी तरफ जश्न शुरू हो गया। फॉक्स क्रिकेट कमेंटरी बॉक्स में ब्रायन लारा ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और इयान स्मिथ के साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए नजर आए। इस दौरान ब्रायन लारा काफी इमोशनल हो गए थे और फिर एडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें गले लगाकर इस जीत पर बधाई दी।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

इस समय एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लारा के लंबे समय के साथी कार्ल हूपर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस जीत के बाद खुलेआम रोते हुए नजर आए। आपको बता दें, वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दस विकेट की मात झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने गाबा में दूसरे टेस्ट में नौ रनों की जीत दर्ज करते हुए 1-1 से सीरीज बराबर की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?