AUS vs WI 3rd ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Australia vs West Indies के बीच का मैच?

AUS vs WI, 3rd ODI Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 6 फरवरी को में खेला जाएगा।

AUS vs WI (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs WI (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs WI 3rd ODI Match Prediction in Hindi: ऑस्ट्रेलिया (AUS) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 83 रनों से मात दी थी। दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है और कब्जा भी कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। सीन एबॉट ने सर्वाधिक 69 रन की पारी टीम के लिए खेली थी। वेस्टइंडीज लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.5 ओवरों में 175 रनों पर ऑलआउट हो गई। जोश हेजलवुड और सीन एबॉट ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया था।

AUS vs WI Match Details: मैच जानकारी

Match  Details
Match Australia vs West Indies, 3rd ODI
Venue Manuka Oval
Date and Time 6 February, Tuesday, 9:00 AM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Disney+Hotstar

AUS vs WI पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

Manuka Oval की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 300 रन है। जिसके चलते यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

AUS vs WI Head to Head Records in ODIs: हेड टू हेड रिकॉर्ड

खेले गए कुल मैच 148
ऑस्ट्रेलिया जीता 78
वेस्टइंडीज जीता 61
नो रिजल्ट 3

AUS vs WI Probable Playing XI: संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (AUS):

जेक फ्रेजर-मैक्गुर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मैट शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

वेस्टइंडीज (WI):

एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, कजॉर्न ओटले, शाई होप (विकेटकीपर व कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू वेड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओशेन थॉमस

AUS vs WI 3rd ODI Match Prediction: संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Probable Best Performers):

AUS vs WI 3rd ODI Match Prediction: संभावित बेस्ट बल्लेबाज

कैमरून ग्रीनः

कैमरून ग्रीन ने पिछले मैच में 41 गेंदों में 5 चौके और 1  छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली थी। कैमरून ग्रीन तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

AUS vs WI 3rd ODI Match Prediction: संभावित बेस्ट गेंदबाज

सीन एबॉटः

सीन एबॉट ने पिछले मैच में 10 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। सीन एबॉट ने साथ ही टीम के लिए 69 रन की पारी भी खेली थी। सीन एबॉट एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

AUS vs WI 3rd ODI Match Prediction: कौन जीतेगा मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी।

 

close whatsapp