AUS W vs IND W: पहला वनडे: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बाकी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है।
अद्यतन - दिसम्बर 4, 2024 6:19 अपराह्न

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई ना होने की वजह से टीम इंडिया काफी निराश थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती। यही नहीं अपने घर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भी हराया।
कई भारतीय महिला खिलाड़ियों ने महिला बिग बैश लीग में भाग लिया और वहां की परिस्थिति को काफी अच्छी तरह से समझा। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निराशाजनक बात यह है कि एलिसा हीली आगामी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगी। वह महिला बिग बैश लीग में चोटिल होने के बाद पूरी सीरीज से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान Tahila McGrath संभालेंगी।
टीम इंडिया की ओर से यास्तिका भाटिया को आगामी सीरीज में भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा, जबकि उनकी जगह रिचा घोष की स्क्वॉड में वापसी हुई है।
मैच डिटेल:
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच एलन बॉर्डर फील्ड ब्रिस्बेन में 5 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह के 9:50 बजे शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी, जबकि लाइवस्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर होगी।
पिच रिपोर्ट:
एलन बॉर्डर फील्ड ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि, अगर एक बार बल्लेबाज यहां सेट हो गए तो उनके लिए रन बनाना काफी आसान हो जाएगा। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए।
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 53 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया ने 43 में जीत दर्ज की है, जबकि 10 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 8 जनवरी 1978 में खेला गया था, जबकि अंतिम मैच 2 जनवरी 2024 को खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला, संभावित प्लेइंग XI
भारतीय महिला टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, उमा छेत्री (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रिया मिश्रा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम:
ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, मेगन शट, सोफी मोलिनेक्स, डार्सी ब्राउन, एनाबेल सदरलैंड