AUS Vs WI: क्रेग ब्राथवेट के नाबाद शतक ने वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति पर ला खड़ा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS Vs WI: क्रेग ब्राथवेट के नाबाद शतक ने वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति पर ला खड़ा किया

पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का आज चौथा दिन संपन्न हुआ।

Kraigg Brathwaite (Pic Source-Twitter)
Kraigg Brathwaite (Pic Source-Twitter)

पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का आज चौथा दिन संपन्न हुआ। बता दें, वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं और अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो उन्हें आखिरी दिन 306 रन और बनाने होंगे।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 598 रन पर 4 विकेट पर घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 283 रन पर ढेर कर दिया। 315 रन की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 182 रन पर दो विकेट पर घोषित कर दिया। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 71 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच और रोस्टन चेंज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

क्रेग ब्राथवेट ने दूसरी पारी में जड़ा शानदार नाबाद शतक

498 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने अपनी दूसरी पारी में काफी शानदार शुरुआत की। कप्तान क्रेग ब्राथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल ने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। टी. चंद्रपॉल ने 126 गेंदों में चार चौकों की मदद से 45 रन बनाए।

वहीं चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने 166 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 101* रन की पारी खेल ली है। शमराह ब्रूक्स ने 20 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए। जरमाइन ब्लैकवुड भी बड़ी पारी खेलने में विफल रहे और 24 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक क्रेग ब्राथवेट के साथ काइल मायर्स (0* रन) क्रीज पर डटे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया जबकि नाथन लियोन ने 2 विकेट अपने नाम किए। अब पांचवें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 7 विकेट की दरकार है वहीं वेस्टइंडीज को 306 रन बनाने की जरूरत है।

close whatsapp