'Ball Of The Tournament'- कुलदीप यादव ने जिस गेंद पर जोस बटलर को किया आउट उसको लेकर पॉल कॉलिंगवुड ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Ball Of The Tournament’- कुलदीप यादव ने जिस गेंद पर जोस बटलर को किया आउट उसको लेकर पॉल कॉलिंगवुड ने रखा अपना पक्ष

भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)

29 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के जबरदस्त मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

गेंदबाजों ने इस मैच में अपना काम बखूबी निभाया। बता दें, भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड 129 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारत के शानदार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को काफी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इस गेंद की प्रशंसा सभी लोग कर रहे हैं।

खुद जोस बटलर भी इस गेंद को देखकर हैरान रह गए। यह गेंद पहले बल्लेबाज से थोड़ी दूर पिच हुई थी लेकिन जैसे ही यह गेंद जमीन पर गिरी तुरंत यह काफी तेज घूमी और विकेट पर जा लगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने भी कुलदीप यादव की इस गेंद की जमकर प्रशंसा की है।

पॉल कॉलिंगवुड ने की कुलदीप यादव की तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा कि, जैसे ही इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा भारत ने पूरी तरह से उनके ऊपर दबाव बना दिया। कुलदीप यादव ने जोस बटलर को Ball Of The Tournament फेंकी। सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।’

भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने 6 मैच खेले और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 2 अक्टूबर को खेलना है और उसको भी वो जीतना चाहेंगे। टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आगे भी वो इसको जारी रखना चाहेंगे। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?