श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी प्लेइंग XI का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मैच खेलने वाले सात खिलाड़ियों को इस टीम में रखा है।
अद्यतन - Jun 29, 2022 1:14 pm

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जो 7 जून से आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में खेलने वाले प्लेइंग इलेवन के शीर्ष सात बल्लेबाजों को इस टीम में जगह मिली है। बता दें कि, वार्नर और स्मिथ फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बना पाए थे और यहां उनकी भी वापसी हुई है।
इन दोनों खिलाड़ियों के आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। वार्नर हाल ही में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 12 मैचों में 48 की औसत से 432 रन बनाए। स्मिथ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान दौरे पर खेला था। वहां वो सिर्फ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे और उन्होंने सीमित ओवरों की सीरीज में भाग नहीं लिया।
इस बीच, पैट कमिंस और एडम जम्पा दो ऐसे नाम हैं जो अलग-अलग कारणों से सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन एक बार उपलब्ध होने के बाद वो टीम में वापस आ जाएंगे। इसका मतलब साफ है कि केन रिचर्डसन और एश्टन एगर जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए जिन चार गेंदबाजों को टीम से बाहर रखा गया है, वे जोश इंगलिस, सीन एबॉट, जाय रिचर्डसन और मिचल स्वेपसन हैं।
तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा, जिसके लिए वार्नर और स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है और यह दौरा दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ समाप्त होता है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश हेजलवुड