सबा करीम ने भारत नहीं बल्कि इस टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के लिए बताया प्रबल दावेदार - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबा करीम ने भारत नहीं बल्कि इस टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के लिए बताया प्रबल दावेदार

आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने जा रहा है।

Saba Karim. (Photo Source: Twitter)
Saba Karim. (Photo Source: Twitter)

आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसके लिए लगभग सभी टीमों ने अपने-अपने दस्तों का ऐलान भी कर दिया, वहीं सभी प्रतिभागी टीमों की तैयारियां इस टूर्नामेंट के लिए जोरोशोरों से चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर अपने एकलौते टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगा, और भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि मेजबान टीम इस साल भी यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार है। लेकिन उन्होंने अपने बयान में टीम इंडिया का उल्लेख नहीं किया है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाज है, जो बड़े-बड़े मैदानों में रन बनाने में सक्षम है, और ये चीज उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत में तीन मैचों की T20I सीरीज खेल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार है: सबा करीम

सबा करीम ने SPORTS18 के हवाले से कहा: “ऑस्ट्रेलिया आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया एक बेहद तगड़ी टीम हैं, और टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पसंदीदा टीम भी हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाला है, और जिस तरह के बदलाव उन्होंने टीम में लाए हैं, जो इस तरह के टूर्नामेंट जीतने के लिए आवश्यक हैं, वे उसके साथ अच्छे से तालमेल बिठा रहे हैं, और ये चीज उनके प्रदर्शन में साफ झलकती है।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा: ऑस्ट्रेलिया में बड़े-बड़े मैदान है इसलिए आपको पावर हिटर्स की जरूरत पड़ती है, और उन्होंने उसी तरह के बल्लेबाजों को अपनी टीम में रखा है। ऑस्ट्रेलिया के पास टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उदाहरण के लिए, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का हिस्सा नहीं हैं, दोनों ही पावर हिटिंग के मामले में शानदार हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि इस तरह का संयोजन ऑस्ट्रेलिया को फिर से टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद करेगा और ये उन्हें  एक बहुत ही मजबूत टीम बनाता है।”

close whatsapp