एक बार फिर 337 रन बनाकर हारा पाकिस्तान, बाबर-इफ्तिखार की पारी गई बेकार, ऑस्ट्रेलिया से मिली हार
ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में पांच चौके और 6 छक्कों की मदद से 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
अद्यतन - Oct 4, 2023 10:30 am

आज यानी 3 अक्टूबर को खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 14 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट होकर 351 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में पांच चौके और 6 छक्कों की मदद से 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली।
डेविड वार्नर ने 33 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों का योगदान दिया जबकि जोश इंग्लिस ने 30 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 40 रनों का योगदान दिया। मिचेल मार्श ने 31 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से उसामा मीर ने 5 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता वार्म अप मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम का पहला विकेट 35 रन पर गिरा। इमाम उल हक इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर आउट हो गए। फखर जमान भी 22 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। अब्दुल्लाह शफीक ने मात्र 12 रन बनाए। 4 विकेट जल्द गिरने के बाद इफ्तिखार अहमद और बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में जहां एक तरफ इफ्तिखार अहमद ने 85 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रनों की जबरदस्त पारी खेली वहीं बाबर आजम ने 59 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए।
इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। मोहम्मद नवाज ने इस मैच में 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि पाकिस्तान 47.4 ओवर में 337 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 8.4 ओवर में 78 रन देखकर तीन विकेट अपने नाम की है जबकि कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट झटके।
Babar should go to new Zealand or Australia and than play with their team not with Pakistani team this team don't deserve him 😭#PAKvsAUS #BabarAzam𓃵
— 𝓪𝓪𝓵𝓲𝔂𝓪 (@billikidost) October 3, 2023
Pakistan is too obsessed with Babar. They forgot about the world cup only focusing on babar stats. Bhai ek akele player se kuch nahi hona #PAKvsAUS
— Shishir Girjapurkar (@imshishirz) October 3, 2023
https://twitter.com/jUnAiD___56/status/1709242256216223939
Hassan Ali Fielding ❤️
CR7 In Cricket 😄#PAKvsAUS #PAKvAUS #HassanAli #BabarAzam𓃵 pic.twitter.com/lInvK8X84i— Meow Meow (@chocokomu) October 3, 2023
https://twitter.com/icricketfreak/status/1709242233415770204
Chill up guys..
It was just a practice match..
Win or lost have no value .
Was a great practice for bowlers and batters.#PAKvsAUS #CWC2023 #CricketWorldCup2023— FAHIM Khaniii Marwat (@Fahimkhaniii) October 3, 2023
https://twitter.com/Ze_Boy56/status/1709242879099711960
David Warner said, "Hyderabad is my 2nd home. Playing here is like playing at home". 👏👏👏#PAKvsAUS #Hyderabad #CWC23 #WorldCup2023 #BabarAzam𓃵 #JiyaShankar #Abhiya #Abhisha #JiyaKeJabaaz #Abhiyaforever #Abhishek #biggbosstamil7 #mahirakhanwedding pic.twitter.com/tjb7uagjfy
— Ahmed Raza (@arzanalirizvi) October 3, 2023
Australia defeated Pakistan by 14 runs 😶
A match where only two main bowlers of Australia bowled for just 12 overs & rest of the bowling was done by Part-timer against the full strength Pakistan batting line-up.
A wakeup call for Pakistan 😐#PAKvsAUS | #CWC23 |… pic.twitter.com/wTYlDfwB5S
— CricWatcher (@CricWatcher11) October 3, 2023
They don’t understand , pat cummins uses Steve smith , warner for bowling. Literally pakistan are rejoicing on this . Still they are on the losing side. This is alarming , but aandhe logo ko kya bole. #PAKvsAUS
— Shishir Girjapurkar (@imshishirz) October 3, 2023