पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया को टीम का ऐलान करना ही पड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया को टीम का ऐलान करना ही पड़ा

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच होंगे 3 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी-20 मैच।

Australia cricket team. (Photo by Daniel Pockett – CA/Cricket Australia via Getty Images)
Australia cricket team. (Photo by Daniel Pockett – CA/Cricket Australia via Getty Images)Australia name full-strength 18-member Test squad for Pakistan tour

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है, जिसे लेकर हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आती ही रहती है। कभी इस दौरे को खतरे में बताया जाता है, तो कभी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान जाने पर कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। इसी कड़ी में अब इस दौरे पर जो टेस्ट सीरीज होने है, उसे लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और ये टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है जो पाकिस्तान को उसके घर में कड़ी टक्कर देगी।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम उतरेगी

हाल ही में पाकिस्तान में कुछ जगह बम धमाके हुए थे, जिसके बाद से पाकिस्तान सुपर लीग और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संकट के बादल छा गए थे, साथ ही पाकिस्तान के दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मन में सवाल है। इससे पहले दौरे में कुछ बदलाव हुए थे, साथ ही दौरे को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार बातचीत कर रहा है और इसी बीच टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है।

*ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच होंगे 3 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी-20 मैच।
*पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम उतरेगी।
*तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की चोट के बाद हुई ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी।
*साथ ही किसी भी खिलाड़ी ने टेस्ट टीम से अपना नाम नहीं लिया है अभी तक वापस।

कुछ प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान) एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

दोनों टीमों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, साथ ही 3 टेस्ट मैच काफी रोमांच भरे हो सकते हैं।

*ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज जीतकर शानदार फॉर्म में चल रही है।
*तो दूसरी ओर पाकिस्तान को उसके घरेलू मैदानों का फायदा होगा।

close whatsapp