'ओपनिंग करना काफी मुश्किल है' Marnus Labuschagne को टेस्ट क्रिकेट में नया ओपनर बनाए जाने की चर्चाओं पर Usman Khawaja - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ओपनिंग करना काफी मुश्किल है’ Marnus Labuschagne को टेस्ट क्रिकेट में नया ओपनर बनाए जाने की चर्चाओं पर Usman Khawaja

वाॅर्नर पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद रिटायर हो रहे हैं। 

Usman Khawaja and Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter)
Usman Khawaja and Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने मार्नस लाबुशेन द्वारा टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ख्वाजा का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना मुश्किल है।

गौरतलब है कि डेविड वाॅर्नर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद रेड बाॅल क्रिकेट से रिटायर होने वाले हैं। तो वहीं वाॅर्नर के जाने के बाद सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में ओपनर की एक जगह खाली होने वाली है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनजमेंट टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के दौरान मार्नस लाबुशेन या कैमरन ग्रीन को प्रमोट कर सकता है, जो अमूमन टेस्ट क्रिकेट में क्रमश: नंबर तीन और छह पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

उस्मान ख्वाजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उस्मान ख्वाजा ने अपने जोड़ीदार को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक चर्चा में कहा- क्या आपने ओपनिंग करने को लेकर मार्नस से अभी तक सवाल किया है? मुझे लगता है कि वह एकदम कह देगा ‘नहीं’। किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो किसी और से ओपनिंग करवाना अलग बात है।

लेकिन, मैं आपको बता दूं कि ओपनिंग करना काफी मुश्किल है। ओपनिंग करना आसान नहीं है। मैं आपको इस बारे में इसलिए बता पा रहा हूं कि मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 से लेकर नंबर 6 तक के क्रम पर बल्लेबाजी की है। इस फाॅर्मेट में जिसने ओपनिंग नहीं की है, उसे लाना काफी कठिन होता है।

ख्वाजा ने आगे कहा- लेकिन मुझे यकीन है कि अगर मार्नस लाबुशेन ओपनिंग करता है तो वह शानदार प्रदर्शन करेगा। पर क्या वो उस तरह से बैटिंग कर पाएगा जिस तरह से नंबर तीन पर करता है। मैं जोखिम लेना नहीं चाहूंगा। आप बैटिंग क्रम के साथ ज्यादा खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- तो इस वजह से डेविड वाॅर्नर पर लगातार हमला कर रहे हैं Mitchell Johnson, बड़ी वजह आई सामने

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?