AUS vs IND Playing XI

AUS vs IND: गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, कप्तान कमिंस ने मैच विनर को किया बाहर

14 दिसंबर से खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

एडिलेड टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद जोश हेजलवुड ने गाबा में खेले जाने वाले भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में वापसी की है, वो इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस ने हेजलवुड को शामिल करने की घोषणा की। वहीं स्कॉट बोलैंड को दूसरे टेस्ट में पांच विकेट की शानदार जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। 

कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की कि गाबा में स्कॉट बोलैंड की जगह हेजलवुड को शामिल किया जाएगा, उन्होंने स्वीकार किया कि बोलैंड थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे कि एडिलेड टेस्ट में 5 विकेट लेने के बावजूद उन्हें अपना स्थान खोना पड़ा। कमिंस ने कहा, “जोश वापस आ गया है… उसे कोई परेशानी नहीं हुई। कल बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वह और मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं।”

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पर्थ टेस्ट में 295 रनों से बड़ी जीत दर्ज करके भारत ने सीरीज का शानदार आगाज किया था, मगर एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से धूल चटाकर कंगारू टीम ने जोरदार वापसी की। सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाना है।

सीरीज के बचे हुए तीन टेस्ट अगले 25 दिनों में खेले जाने हैं, ऐसे में पैट कमिंस ने उम्मीद जताई है कि बोलैंड को इस सीरीज में फिर से खेलने का मौका मिल सकता है। कमिंस ने कहा, यह मुश्किल है, एडिलेड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। दुर्भाग्य से पिछले 18 महीनों में उन्होंने बेंच पर काफी समय बिताया है। और जब भी उन्होंने खेला है, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

AUS vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

close whatsapp