BGT 2024: ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 337 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 337 रन

ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 17 चौके और चार छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। नीतीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया, जबकि शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए, जबकि रविचंद्रन अश्विन 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पर 157 रनों की बढ़त बना ली है। मेजबान की ओर से अनुभवी खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 17 चौके और चार छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान हेड ने टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

मेजबान की ओर से ट्रेविस हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 9 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 157 रनों की बढ़त बनाई

टीम इंडिया को दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी और जल्द से जल्द इस बढ़त को खत्म करना होगा। टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर दूसरी पारी में काफी दबाव होगा। अब देखना यह है कि टीम इंडिया दूसरी पारी में कैसी बल्लेबाजी करती है। फिलहाल बल्लेबाजों के लिए यह पिच और भी मददगार हो चुकी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?