AUS vs PAK, पहला टेस्ट: खेल का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, डेविड वार्नर ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK, पहला टेस्ट: खेल का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, डेविड वार्नर ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 84 ओवर में 5 विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

आज यानी 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 84 ओवर में 5 विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं। बता दें, ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उस्मान ख्वाजा ने 98 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। डेविड वार्नर ने इस मैच में पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और 211 गेंदों में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 164 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

मार्नस लाबुशेन पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ ने डेविड वार्नर का काफी अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 60 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 53 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 40 रनों का योगदान दिया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मिचेल मार्श 31 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15* रन पर बल्लेबाजी कर रहे है जबकि एलेक्स केरी ने 32 गेंदों में 1 चौके की मदद से 14* रन बना लिए है। पाकिस्तान की ओर से आमिर जमाल ने अभी तक 12 ओवर्स में 63 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ और खुर्रम शहजाद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया बहुत ही अच्छी स्थिति में है और ऐसा कहा जा सकता है कि वो यहां से पाकिस्तान के खिलाफ 400 रनों का आंकड़ा काफी आसानी से पार कर सकते हैं। हालांकि खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान टीम भी इस मैच में जबरदस्त वापसी करना चाहेगी। फिलहाल खेल का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। अब देखना यह है दूसरे दिन यह दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं?

https://twitter.com/ayeshasalahria/status/1735246660274684390

https://twitter.com/Waqarwahla19171/status/1735247636092055764

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?